12 किलो वजन
फल भी खाएं मोटापे पर नियंत्रण के लिए फल बहुत जरूरी है, फलों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व भी प्रदान करते हैं। फलों की खास बात यह होती है कि इन्हें आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में कभी भी खा सकते हैं। तरबूज, पपीता, संतरे, स्ट्राबेरी आदि का सेवन भी करें
अगर आप वजन कम करने की कवायद कर रहे हैं तो जंक फूड और फास्ट फूड से तौबा कर लें। तली हुई चीजें जैसे – आलू चिप्स, कुकीज का कम से कम सेवन करें। फास्ट फूड जैसे – बर्गर, पिज्जा की जगह सलाद, फ्रूट जैसे हेल्दी डायट का सेवन करें।
साथ रखें हेल्दी स्नैक्स
साथ रखें हेल्दी स्नैक्स
अगर आप दिनभर किसी काम से बाहर रहते हैं, और भूख लगने पर बाहर का खाते हैं। तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि बाहर के खाने से बचें, इसकी जगह अपने साथ हेल्दी स्नैक्स रखें। जब भी आपको भूख लगे फास्ट फूड की जगह उन स्नैक्स का सेवन करें।
फाइबर युक्त आहार
फाइबर युक्त आहार
वजन कम करने में फाइबरयुक्त आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके शरीर को कोलेस्ट्रॉल से बचाता है और उसे आपके शरीर से बाहर करता है। फाइबरयुक्त भोजन आपके